फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पत्नी का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
I- पति और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्जI
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के एक युवक ने झगड़े के बाद अपनी पत्नी का न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला को अपनी बहन से वीडियो के वायरल होने की जानकारी मिली। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।



सहसपुर थाने में दी तहरीर में पीड़ित महिला ने बताया कि 22 फरवरी को उनकी शादी हुई थी। शादीशुदा जिंदगी अच्छे से बीत रही थी। एक दिन उनके पति बाहर गए थे। पति का फोन आया कि अपनी न्यूड वीडियो बनाओ। बताया कि उसने पति की बातों में आकर वीडियो बना ली।
विज्ञापन




कुछ देर बाद पति घर पर आया और वीडियो और उनका फोन ले लिया। महिला ने बताया कि उनके काफी मना करने के बाद पति और जेठ ने उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। अब उनका और परिवार का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


बताया कि अब वीडियो को सोशल मीडिया से हटा दिया गया है। वीडियो उनकी बहन के पास है। थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें