फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: खेत में घास काट रही महिला ने दिखाई हिम्मत, दरांती से किए वार तो डर के मारे भागा गुलदार

Mon, 07 Nov 2022 10:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, सतपुली

सार

ग्राम मंजगांव निवासी शकुंतला देवी (52 वर्ष) पत्नी अनिल सुंद्रियाल रविवार शाम 4:30 बजे घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में से घास काट रही थी कि इसी दौरान गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए गुलदार पर दरांती से कई वार किए और शोर मचाया।
विज्ञापन
गुलदार - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार की तहसील चौबट्टाखाल के दमदेवल रेंज के अंतर्गत ग्राम मजगांव में घर के समीप खेत में घास काट रही महिला पर गुलदार ने हमलाकर घायल कर दिया। तभी महिला ने हिम्मत दिखाते हुए गुलदार का डटकर मुकाबला किया और उस पर दरांती से वार करने के साथ ही शोर मचाया। शोर सुनकर लोग पहुंचे और हल्ला मचाया तो गुलदार भाग गया। लोगों ने महिला को घायल अवस्था में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


Haldwani: लूट के लिए वेल्डर ने की थी सिपाही की पत्नी की हत्या, हथौड़े से सिर पर किये थे ताबड़तोड़ पांच वार
विज्ञापन


ग्राम मंजगांव निवासी शकुंतला देवी (52 वर्ष) पत्नी अनिल सुंद्रियाल रविवार शाम 4:30 बजे घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में से घास काट रही थी कि इसी दौरान गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए गुलदार पर दरांती से कई वार किए और शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हो हल्ला मचाने के साथ ही गुलदार पर पत्थर फेंके जिस पर गुलदार भाग खड़ा हुआ। घायल शकुंतला देवी को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव खाल ले जाया गया। घायल के पति अनिल ने बताया कि शकुंतला के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पैर में छह टांके लगाने के बाद उन्हें चिकित्सालय से छुट्टी दे दी गई है। 

चौबट्टाखाल के मजगांव में गुलदार की सक्रियता से दहशत

सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर सुंद्रियाल ने बताया कि एक बार फिर क्षेत्र में गुलदार सक्रिय होने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ाने और हमलावर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग उठाई। वहीं गढ़वाल वन प्रभाग के दमदेवल रेंज अधिकारी सुचि चौहान ने बताया कि घटना के बाद मंजगाव और आसपास के क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही गांव में पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जा रही है। 

घास लेने जंगल गई वृद्धा भालू के हमले में घायल

कोटद्वार। पोखड़ा ब्लॉक के भीकू गांव में घास लेने जंगल गई वृद्धा भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पोखड़ा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम भीकू (कोलागाड) निवासी महेश्वरी देवी (67) पत्नी सुरेंद्र सिंह सोमवार सुबह गांव की महिलाओं के साथ जंगल घास लेने गई थी। जंगल में घास काटते वक्त अचानक ही धमके भालू ने महेश्वरी देवी पर हमला कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास घास काट रही महिलाएं शोर मचाते हुए घटनास्थल की ओर दौड़ीं। महिलाओं का शोर सुनकर भालू वहां से भाग गया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल महेश्वरी देवी को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। महेश्वरी देवी के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें