फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: हल्द्वानी एसडीएम कार्यालय में आत्मदाह की धमकी देने वाले दो हिंदूवादी नेता नजरबंद, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 19 Jun 2024 08:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

नजरबंद हिंदूवादी नेताओं का कहना है कि उत्तराखंड में समुदाय विशेष की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। वह लंबे समय से यहां अवैध रूप से बनीं मस्जिद, मजारों और मदरसों को हटाने की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने हल्द्वानी एसडीएम कार्यालय में आत्मदाह करने की धमकी देने वाले यति परमानंद सरस्वती उर्फ दीपक बजरंगी और यति स्वरूपानंद सरस्वती को सिंचाई विभाग के बंगले में नजरबंद कर दिया है। दोनों यहां प्रेसवार्ता करने के बाद हल्द्वानी जाने की तैयारी में थे।

विज्ञापन


दोनों हिंदूवादी नेता डासना गाजियाबाद में महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद गिरी के शिष्य हैं। नजरबंद हिंदूवादी नेताओं का कहना है कि उत्तराखंड में समुदाय विशेष की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। वह लंबे समय से यहां अवैध रूप से बनीं मस्जिद, मजारों और मदरसों को हटाने की मांग करते आ रहे हैं। इसको लेकर वह खून से लिखे 11,000 पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय भेज चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। दोनों नेताओं ने 20 जून को हल्द्वानी एसडीएम कार्यालय में आत्मदाह की चेतावनी दी थी। जिसके बाद प्रशासन लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए था।

Haridwar: कंपनी में साझेदारी के नाम पर उद्यमी से करोड़ों रुपये हड़पे, दिल्ली के पति-पत्नी समेत चार पर मुकदम

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पुलिस उन्हें हल्द्वानी में गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही थी, लेकिन इस बीच कोतवाली पुलिस को उनके कोटद्वार में होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया और सिंचाई विभाग के बंगले में नजरबंद कर दिया है। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने दोनों को नजरबंद करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें