पुलिस जांच में पता चला कि किशोरी और आकाश के बीच प्रेम प्रसंग था। तीन महीने पहले 8 अप्रैल को किशोरी घर छोड़कर आकाश के साथ चली गई थी। अगले दिन आकाश की मां नीतू किशोरी को कोटद्वार कोतवाली लाई थीं, जहां किशोरी ने किसी भी तरह की जबरदस्ती या दुष्कर्म से इन्कार किया था।
पुलिस ने काउंसलिंग के बाद किशोरी को परिजनों को सौंप दिया था। चौंकाने वाली बात यह है कि इसके बाद किशोरी के पिता और मां ने आपसी सहमति से अपनी नाबालिग बेटी का विवाह आकाश से करवा दिया था। न्यायालय के आदेश पर आकाश, उसकी मां नीतू, और नाबालिग के माता-पिता को गिरफ्तार कर पौड़ी जेल भेज दिया गया है।