फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: बगड़ीगाड में घास काट रही महिला को गुलदार ने मार डाला, घर से कुछ दूरी पर मिला शव

Thu, 13 Nov 2025 04:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

Kotdwar News: महिला घर के पास ही घाट काटने गई थी। इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौड़ी जिले के पोखड़ा ब्लॉक में घर के पास घास काट रही एक वृद्धा को गुलदार ने मार डाला। गुलदार ने मृतका की नातिन पर भी हमले की कोशिश की। गुलदार अभी गांव के ही पास है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत पसरी हुई है।

विज्ञापन


बगड़ीगाड की प्रधान झलकारी देवी ने बताया कि बगड़ी गांव निवासी वृद्धा रानी देवी (65) पत्नी रमेश कुमार बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11:30 बजे घर के पास खेतों में घास काट रही थीं। दोपहर बाद भी जब वह घर नहीं लौटीं तो परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहीं पास में ही महिला के कपड़ों का टुकड़ा और खून गिरा दिखा। अनहोनी की आशंका पर सबने महिला की तलाश शुरू कर दी।

करीब एक घंटे बाद महिला का शव घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर झाड़ी में मिला। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शव की हालत देखकर गुलदार के हमले में मौत का पता चला। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से गुलदार गांव में ही मंडरा रहा है।
विज्ञापन


Uttarakhand:  अगर आपके घर में कुत्ते या बिल्लियां हैं तो सतर्क हो जाइए...टिक फीवर कर रहा अटैक, जान लीजिए लक्षण

Trending Videos
विज्ञापन

महिला की खोजबीन के दौरान गुलदार ने मृतका की नातिन काव्या पर भी हमले का प्रयास किया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर गुलदार को खदेड़ा। पूरे गांव में दहशत पसरी हुई है। सूचना मिलने पर दमदेवल के रेंजर आरएस नेगी वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। चौबट्टाखाल से तहसीलदार, राजस्व पुलिस व सतपुली थाना से पुलिस भी गांव पहुंची। राजस्व पुलिस की ओर से पंचनामे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें