कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर जताई खुशी
गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कर्णप्रयाग में नगर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा बाजार में जूलूस निकालकर आतिशबाजी की। साथ ही मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर कर्णप्रयाग में नगर अध्यक्ष महेश खंडूडी, ब्लॉक अध्यक्ष गौतम मिंगवाल, नारायणबगड़ में ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, संदीप कुमार पटवाल, गिरीश कंडवाल, देवेंद्र रावत देवाल में ब्लॉक अध्यक्ष कमल गड़िया, पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, उर्मिला बिष्ट, गोविंद पांगती, महाबीर बिष्ट, कंचन बिष्ट, आशा धपोला, लक्ष्मण बिष्ट, पार्वती गड़िया, संगीता देवी, हीरा रूपकुंडी, खिलाप सिंह, मोहन दानू आदि ने खुशी व्यक्त की।
ये भी पढे़ं...Chamoli: सड़क भी अधूरी, रिश्ते भी अधर में...बनते-बनते बिगड़ जा रही बारकोट गांव में युवाओं की शादी की बात
कांग्रेसियों ने कहा कि गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष, प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष, करन माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य व सुरेश डिमरी को जनपद चमोली का अध्यक्ष नियुक्त करने से पार्टी मजबूत होगी।