फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: खोह नदी में झूला पुल के नीचे अवैध खनन का मामला पकड़ा, पांच ट्रैक्टर ट्रालियां प्रशासन ने की सीज

Wed, 11 Mar 2026 04:18 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है। आज टीम ने अवैध खनन कर रहे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया।
विज्ञापन
अवैध खनन का मामला पकड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील प्रशासन ने कोटद्वार क्षेत्र के झूला पुल के पास खोह नदी में छापा मारा। इस दौरान टीम ने अवैध खनन कर रहे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। संबंधित वाहनों के खिलाफ चलानी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है। बुधवार सुबह नायब तहसीलदार राजेंद्र सनवाल के नेतृत्व में राजस्व टीम ने झूला पुल स्थित खोह नदी में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नदी में अवैध रूप से खनन करते हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। टीम ने मौके पर ही सभी वाहनों को सीज करते हुए उन्हें कब्जे में ले लिया।

Dehradun Crime: मांडूवाला में युवती की हत्या, जंगल से कट्टे में बंद मिली लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस
विज्ञापन


इसके साथ ही वाहन स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जा रही है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से आगे भी इस तरह की छापेमारी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति अवैध खनन में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें