फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: पड़ोसी के साथ नजीबाबाद से कोटद्वार घूमने आया था किशोर, नदी में नहाने के दैरान डूबकर हुई मौत

Thu, 18 Apr 2024 05:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

Kotdwar News: नजीबाबाद निवासी रियाज कोटद्वार घूमने आया था। वह खोह नदी में नहाने चला गया जहां वह नदी में डूब गया। 
विज्ञापन
कोटद्वार में नदी में डूबकर किशोर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार में सिद्धबली मंदिर के पीछे खोह नदी में नहाने के दौरान नजीबाबाद निवासी एक किशोर की मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नजीबाबाद निवासी रियाज(17) अपने पड़ोसी के साथ कोटद्वार आया था। यहां से वह सीधे सिद्धबली के पास खोह नदी में स्नान करने चला गया। उसे नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और वह काफी दूर तक चला गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।

Uttarakhand:  आयुष्मान भारत के तहत लोगों का उपचार करने में एम्स ऋषिकेश अव्वल,  2018 से शुरू हुई थी योजना


आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे नदी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खोह नदी में नहाने के दौरान डूबकर मौत होने का यह बीते 18 दिन में दूसरा मामला है। इससे पहले मेरठ का युवक यहां नहाते समय डूब गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें