फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: घास काट रही महिला पर भालू ने किया हमला, मुंह बुरी तरह नोचा, एम्स दिल्ली में भर्ती

Mon, 17 Nov 2025 07:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बैजरो/बीरोंखाल

सार

महिला गांव बापता की सीमा पर घास काट रही थी। उसके साथ उसकी देवरानी, सास व ससुर नजदीक ही बकरियां चरा रहे थे। अचानक भालू ने महिला पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
भालू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के जिवई गांव में भालू ने एक महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन महिला को एम्स दिल्ली ले गए हैं। भालू के हमले के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विकासखंड बीरोंखाल के जिवई गांव निवासी लक्ष्मी देवी (35) पत्नी महीपाल सिंह अपने गांव से सटे गांव बापता की सीमा पर घास काट रही थी। उसके साथ उसकी देवरानी, सास व ससुर नजदीक ही बकरियां चरा रहे थे। अचानक भालू ने लक्ष्मी देवी पर हमला कर दिया। भालू ने उसका चेहरा बुरी तरह नोच डाला। एक आंख को काफी नुकसान पहुंचा है।

वहीं, लक्ष्मी देवी की चीख-पुकार सुनकर परिजन शोर करते हुए उसकी ओर दौड़े तो भालू जंगल की ओर भाग गया। घायल लक्ष्मी को बीरोंखाल स्थित अस्पताल ले जाया गया। डॉ. शैलेंद्र रावत ने प्राथमिक उपचार कर सर्जरी के लिए हायर सेंटर रेफर किया। पति महीपाल सिंह के दिल्ली में नौकरी करने के कारण परिजन घायल लक्ष्मी को एम्स दिल्ली ले गए।
विज्ञापन


Uttarakhand: राजा और गजराज का कर सकेंगे दिनभर दीदार, कार्बेट टाइगर रिजर्व में फुल डे सफारी की योजना

Trending Videos
विज्ञापन

रेंजर महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम भेज दी है। टीम ने क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी है। वहीं, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने फोन पर घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली एम्स में बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया। बीरोंखाल भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमपाल बिष्ट, कानूनगो विनोद रावत, विनोद कुमार, समाजसेवी हर्षपाल रावत के अलावा राजस्वकर्मियों, वनकर्मियों व जिवई के ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर महिला का हाल जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें