ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने सेना का अंग बने अग्निवीरों का आह्वान करते हुए कहा कि वे देश की रक्षा और तिरंगे के मान के लिए सदैव तत्पर रहें। अनुशासित रहकर कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते हुए सेना व रेजिमेंट का नाम रोशन करें। इस अवसर पर सेना का अंग बने अग्निवीरों के माता-पिता व अभिभावकों को ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने गौरव पदक देकर सम्मानित किया।