वीडियो हो रहा वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि हाथियों के झुंड ने तीन दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त किए हैं। सुरक्षा को देखते हुए पुलिंडा मार्ग पर वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने युवाओं से हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्र में न जाने और हाथी दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।