फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: अचानक सड़क पर आ धमके हाथी, बोलेरो तोड़ी, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने भाग कर बचाई जान

Mon, 07 Aug 2023 11:24 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

सड़क पर अचानक धमके हाथियों को देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
सड़क पर आ धमके हाथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की उस वक्त जान पर बन आई जब अचानक हाथी सड़क पर आ धमके। अफरातफरी मचने के बीच लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं हाथी वाहनों के पीछे दौड़ने लगे। चालकों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई , लेकिन फिर भी हाथियों ने एक वाहन को क्षतिगग्रस्त कर दिया। 

विज्ञापन




ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: देहरादून समेत सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, भूस्खलन का भी खतरा
विज्ञापन


कोटद्वार के पुलिंडा मार्ग पर धमके हाथियों की सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथियों को जंगल में खदेड़ा। रेंजर कोटद्वार अजय ध्यानी ने बताया कि हाथी ने बोलेरो वाहन को क्षतिग्रस्त किया है, लेकिन समय रहते मौके पर पहुंचकर बड़ी घटना को अंजाम देने से रोक लिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें