फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: खोह नदी के उफान में अचानक बहा हाथी का बच्चा, देखते ही दौड़ा गजराजों का झुंड, ऐसे निकाला बाहर, वीडियो

Tue, 02 Sep 2025 08:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, दुगड्डा/कोटद्वार

सार

पांचवें मील के पास टूट गदेरा में हाथियों का झुंड खोह नदी में पानी पीने के लिए उतरा। इसी दौरान तेज बहाव में हाथी का छोटा बच्चा बह गया।
विज्ञापन
खोह नदी में हाथियों का झुंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लैंसडौन वन प्रभाग के दुगड्डा रेंज में मंगलवार शाम को एक अलग नजारा देखने को मिला। हाथी के झुंड में शामिल एक बच्चा नदी के उफान में बह गया। बच्चे को बहता देख हाथियों का झुंड उसकी ओर दौड़ पड़ा। कुछ ही देर में हाथियों ने बच्चे को बहाव से निकालने में सफलता हासिल कर ली। सूचना मिलते ही दुगड्डा और कोटद्वार से वन कर्मी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


दुगड्डा के रेंजर उमेश जोशी ने बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे पांचवें मील के पास टूट गदेरा में हाथियों का झुंड खोह नदी में पानी पीने के लिए उतरा। इसी दौरान तेज बहाव में हाथी का छोटा बच्चा बह गया। काफी दूर बहने के बाद हाथियों का झुंड नदी होते हुए कोटद्वार सिद्धबली मंदिर के पास लालपुल पर पहुंचा।

Uttarakhand: आपदाओं का खतरा बढ़ने के साथ ही जलवायु परिवर्तन से पशुपालन पर संकट, खतरे में परंपरागत नस्लें भी
विज्ञापन


विज्ञापन

जहां हाथियों ने उसे मिलकर बहाव से निकाल लिया। लोगों में यह कौतुहल का विषय बना रहा। इसके बाद हाथियों का झुंड पुलिंडा के जंगल की ओर निकल गया। हाथी झुंड और बच्चे को देखने के लिए मौके पर लोग जमा हो गए थे। जिन्हें वन कर्मियों ने हटाया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें