फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: कोटद्वार में हादसा...दिवाली की खरीदारी कर लौट रहे ग्रामीणों का वाहन सड़क से नीचे पलटा, मची चीख पुकार

Wed, 30 Oct 2024 06:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बैजरो(कोटद्वार)

सार

ग्रामीण बैजरो बाजार से खरीदारी कर जीप से अपने गांव बिरगणा लौट रहे थे। तभी उनका वाहन अचानक सड़क से नीचे पलट गया।
विज्ञापन
कोटद्वार में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के कोटद्वार में दिवाली की खरीदारी कर लौट रहे ग्रामीणों की जीप सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोपहर ग्रामीण बैजरो बाजार से खरीदारी कर जीप से अपने गांव बिरगणा लौट रहे थे। वाहन में चालक पंकज सिंह(35) पुत्र श्याम सिंह, प्रतिमा देवी(30) पत्नी पंकज सिंह, पूर्वांशी (7) पुत्री पंकज सिंह, प्रियांशु (2) पुत्र पंकज सिंह, प्रवीण सिंह( 28) पुत्र रमेश सिंह, पूजा(26) पत्नी प्रवीण सिंह व बालेन्द्र सिंह( 30) पुत्र प्रेम सिंह थे। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की तरफ गड्ढे में पलट गया।

Diwali: उत्तराखंड में अब दो दिन होगा दीपोत्सव...धामी सरकार ने एक नवंबर का भी सार्वजनिक अवकाश किया घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को 108 सेवा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल भेजा गया। प्रभारी डाक्टर शैलेन्द्र रावत का कहना है कि सभी को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन पूजा देवी को सिर में गहरी चोट है। सीटी स्कैन के लिए उसे रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें