एक व्यक्ति को नदी से सुरक्षित निकाला
वह घायल अवस्था में किसी तरह सड़क तक पहुंचा और दूसरे वाहनों को रोककर घटना की जानकारी दी। सूचना पर कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव पुलिस फोर्स और एसडीआरएफ को लेकर मौके पर पहुंचे। घायल गुलशेर ने बताया कि कार भनेड़ा निवासी इसरार चला रहा था। कार में इसरार के अलावा साहिल व शाहबुद्दीन निवासी ग्राम मेननशादाद व बसीम निवासी भनेड़ा मौजूद थे। टीम ने मुशर्रफ पुत्र राजवअली निवासी मेनन सादात थाना कीरतपुर बिजनौर को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
ये अभी भी लापता
हादसे में सीम पुत्र यामीन निवासी ग्राम बसेड़ा थाना किरतपुर जनपद बिजनौर और शहाबुद्दीन निवासी मेमन बनेड़ा बिजनौर, उत्तर प्रदेश अभी भी लापता चल रहे हैं।