फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे एक क्लिक से जानिए आपका पानी है कितना शुद्घ

Sat, 04 Mar 2017 12:55 PM IST
सुनीत द्विवेदी/अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
अब ‘ई-जेम्स’ सॉफ्टवेयर पानी के सारे राज खोलेगा। इसके  जरिये पानी की गुणवत्ता के साथ ही अन्य डाटा की जानकारी भी आसानी से हासिल हो सकेगी। केंद्रीय भूमि जल बोर्ड की ओर से ग्राउंड वाटर डाटा एक्सेस के तहत सॉफ्टवेयर को ऑनलाइन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद जल्द ही लोग किसी भी क्षेत्र का जलस्तर और उसकी गुणवत्ता संबंधी सभी जानकारी तत्काल हासिल कर सकेंगे। 
 
केंद्रीय भूमि जल बोर्ड फरीदाबाद, इलेक्ट्रॉनिक ग्राउंड वाटर इस्टीमेशन एंड मैनेजमेंट एंड सिस्टम (ई-जेम्स) सॉफ्टवेयर के जरिये सभी कार्य ऑनलाइन करने जा रहा है। सॉफ्टवेयर में पानी संबंधित हर छोटी-बड़ी जानकारी डाली जाएगी। 

जिसके जरिये विभाग के साथ ही आम जनता भी पानी के स्तर और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां आसानी से पा सकेगी। केंद्रीय भूमि जल बोर्ड उत्तरांचल क्षेत्र के वैज्ञानिक डॉ. डी बागची ने बताया कि ई-जेम्स पर काफी तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जानिए ई जेम्स से क्या-क्या होंगे लाभ

online apply - फोटो : file photo
इसके लिए जल निगम, जल संस्थान, उद्योग, कृषि, सिंचाई आदि विभागों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। ई-जेम्स जल्द धरातल पर आ जाएगा।  

सूबे के चार जिले शामिल 
गढ़वाल में हरिद्वार और देहरादून में कालसी-चकराता को छोड़कर सभी क्षेत्र इसमें शामिल हैं। वहीं, कुमाऊं में ऊधमसिंह नगर और नैनीताल हल्द्वानी और रामनगर क्षेत्र को रखा गया है। 

‘ई-जेम्स’ से मिलने वाली जानकारी 
- पानी का लेवल 
- भूमिगत जल की गुणवत्ता
- ट्यूबवेल का डिस्चार्ज डेटा
- पानी में मिले तत्वों की जानकारी
- पानी की हार्डनेस, टीडीएस आदि की मात्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें