फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर लगेगा विराम, मिलेगी सटीक जानकारी

Tue, 16 Oct 2018 02:36 PM IST
सतीश जोशी ‘सत्तू’, अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
weather Rain Cloud Shimla
विज्ञापन

उत्तराखंड डिजास्टर रिकवरी प्रोजेक्ट (यूडीआरपी) की ओर से हाइड्रोमैट नेटवर्क के तहत चंपावत में नौ वैदर स्टेशन स्थापित करने का काम शुरू कर दिया गया है। यूडीआरपी पूरे प्रदेश में इस तरह के 176 स्टेशन स्थापित कर रहा है।

विज्ञापन


जिले के देवीधूरा, पाटी, लोहाघाट, पंचेश्वर, चंपावत, चल्थी, टनकपुर, पूर्णागिरी और बनबसा में ये स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। यहां लगे उपकरण सेटेलाइट तथा जीपीआरस के माध्यम से तत्काल राज्य मुख्यालय को जानकारी देंगे। इससे आपदा की स्थिति में शीघ्र बचाव के कार्य किए जा सकेंगे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय के मुताबिक सभी स्थानों में अक्तूबर माह के अंत तक वैदर स्टेशन स्थापित करने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।  बताया गया कि विश्व बैंक के सहयोग से संचालित किए जा रहे इस कार्य में भारत सरकार का मौसम विभाग तकनीकी सहयोग दे रहा है। 

क्षेत्र के दौरे पर आए मौसम विज्ञानी एमएम सकलानी और हाइड्रोमैट विशेषज्ञ डीके वर्मा ने बताया कि राज्य भर में यूडीआरपी 176 स्थानों में मौसम संबंधी उपकरण लगाएगा। इसमें 107 स्वचालित वैदर स्टेशन, 25 वेधशाला, 25 स्वचालित वर्षामापी तथा 19 बर्फमापी लगाए जा रहे हैं।  मुक्तेश्वर, पिथौरागढ़ और मसूरी में अत्याधुनिक रडार भी लगाए जाने हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी तक सूबे में केवल 25 स्वचालित मौसम केंद्र ही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें