फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 दिसंबर को मसूरी में जश्न मनाने का कर रहे प्लान, तो पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर

Mon, 25 Dec 2017 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : google
विज्ञापन
अगर आप नए साल का जश्न मसूरी में मनाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें। वरना आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन


मसूरी में विंटर लाइन कार्निवल और नए वर्ष पर टूरिस्ट बसों और भारी (माल वाहक) वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक धीरेन्द्र गुंज्याल ने यातायात संचालन के लिए सोमवार को नया प्लान जारी कर दिया। बताया गया कि मसूरी में यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में कुठाल गेट पर ही वाहनों को रोक दिया जाएगा।

यह रहेगा यातायात प्लान

यह रहेगा यातायात प्लान
- सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक किंग क्रेग से टैक्सी स्टैंड, लाइब्रेरी चौक, कैंपटी स्टैंड पर दबाव होने की दशा में दून से मसूरी जाने वाले यातायात को गज्जी बैंड से हाथी पांव हरनाम सिंह रोड होते हुए जीरो प्वाइंट की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। कंपनी बाग रोड पर दबाव की स्थिति में यातायात लाइब्रेरी से स्प्रिंग रोड कॉन्वेन्ट स्कूल की ओर भेजा जाएगा।
- झील पर यातायात दबाव की स्थिति में मसूरी से देहरादून की ओर जाने वाला यातायात जेपी मोड़ से बार्लोगंज झड़ी पानी होते हुए देहरादून भेजा जाएगा।
- चम्बा, धनोल्टी रोड से आने वाले वाहनों को बाटा घाट चौकी से मसूरी की ओर नहीं भेजा जाएगा। बल्कि बाटाघाट से बाईपास रोड  जेपी बैंड होते हुए मसूरी भेजा जाएगा।
- माल रोड नो पार्किंग जोन रहेगा। शाम चार बजे लाईब्रेरी चौक, पिक्चर पैलेस से वाहनों के लिए माल रोड को प्रतिबंधित किया जाएगा।
- लंढौर बाजार का मार्ग संकरा है, जिस कारण समानांतर ट्रैफि क मुश्किल से निकल पाता है। इस रोड पर घंटाघर से अनुपम चौक और अनुपम चौक से लोवर रोड होकर घंटाघर तक वन-वे व्यवस्था की जाएगी।

यह होगी पार्किंग की व्यवस्था

- फोटो : google
यह होगी पार्किंग की व्यवस्था
- लाइब्रेरी टैक्सी स्टैंड एमडीडी पार्किंग।
- लाइब्रेरी पर कैंपटी टैक्सी स्टैंड मल्टी स्टोरी पार्किंग।
- पिक्चर पैलेस पर एमडीडीए पार्किंग।
- पिक्चर पैलेस पर नगर पालिका परिषद पार्किंग।
- किंग क्रेग पर एक और पार्किंग।
- घंटाघर के पीछे साउथ रोड पर पार्किंग।
विज्ञापन

यहां रहेगी गेट व्यवस्था

यहां रहेगी गेट व्यवस्था
मसूरी में यातायात के नियमित संचालन को इस बार कुठाल गेट, कोल्हू खेत, जेपी मोड़ के आगे गेट व्यवस्था लागू की गई है। ऊपर यातायात का दबाव बढ़ने पर इन गेटों पर वाहनों को रोक दिया जाएगा। स्थिति के हिसाब से वाहनों को किश्तों में ऊपर की तरफ भेजा जाएगा।

यहां रहेगी यातायात ड्यूटी  
मसूरी के गज्जी बैंड, जेपी बैंड, किंग क्रेग, लाइब्रेरी चौक, जीरो प्वाइंट, पिक्चर पैलेस पर नियमित रूप से यातायात पुलिस की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें