फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फिटनेस के चक्कर में घुटनों पर चोट

Wed, 28 Oct 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- भारी पड़ रहा गलत वर्कआउट, रोज पहुंच रहे 20 मरीज
विज्ञापन


- खेलकूद में चोट और क्षमता से अधिक व्यायाम से बढ़ रही परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। फिट रहने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाना और खेलकूद में सक्रिय रहना युवाओं की दिनचर्या का हिस्सा बन रहा है, लेकिन गलत तरीके से व्यायाम करना घुटनों पर भारी पड़ सकता है। क्षमता से अधिक वजन उठाने, बिना वार्मअप कसरत करने और खेल के दौरान चोट लगने से घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है। उप जिला अस्पताल में घुटनों के दर्द से परेशान करीब 20 युवा मरीज रोज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।

वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ गुप्ता के अनुसार, व्यायाम के दौरान घुटनों पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ने, गलत तकनीक अपनाने और खेलकूद में चोट लगने से जोड़ के कार्टिलेज तथा आसपास के ऊतकों को नुकसान पहुंच सकता है। जांघों की मांसपेशियां कमजोर होने और घुटने की कटोरी (पटेला) की गति में गड़बड़ी से भी दर्द हो सकता है। जिम में अचानक भारी वजन उठाना, क्षमता से अधिक स्क्वाट करना और बिना तैयारी के कठिन व्यायाम शुरू करना जोखिम बढ़ा सकता है। हालांकि, घुटनों में दर्द के अलग-अलग कारण हो सकते हैं, जिनकी पुष्टि चिकित्सकीय जांच से ही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्मअप से लेकर सही तकनीक तक रखें ध्यान

डॉ. गुप्ता के अनुसार, युवाओं को व्यायाम से पहले वार्मअप करना चाहिए और अपनी क्षमता के अनुसार ही वजन तथा कसरत की तीव्रता बढ़ानी चाहिए। व्यायाम करते समय सही तकनीक अपनाना और प्रशिक्षक की सलाह लेना जरूरी है। जांघों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाले व्यायाम भी विशेषज्ञ की सलाह से किए जा सकते हैं। खेलकूद के दौरान उचित जूते पहनें और चोट लगने पर शरीर पर अनावश्यक दबाव न डालें। घुटनों में लगातार दर्द, सूजन, जोड़ में अस्थिरता या चलने में परेशानी होने पर चिकित्सक से जांच कराएं। दर्द के बावजूद कसरत जारी रखने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें