फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐशोआराम की जिंदगी जीती थीं करोड़ों रुपये लेकर फरार हुईं दोनों बहनें, कर चुकी विदेश यात्राएं

Tue, 03 Sep 2019 08:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हरिद्वार में किट्टी के नाम पर करोड़ों लेकर छू मंतर हुई किट्टी ग्रुप संचालिकाएं दोनों बहनें ऐशोआराम की जिंदगी जीती थीं। एक बहन जगदंबा का फेसबुक अकाउंट इसकी तस्दीक कर रहा है। वह कई देशों की यात्राएं भी कर चुकी है और ब्रांडेड कपड़े जूते पहनना उनके शौक में शुमार था। स्थानीय पुलिस अब दोनों बहनों से जुड़े हर लिंक को खंगालने में जुट गई है। 

विज्ञापन


मध्य हरिद्वार की विवेक विहार कॉलोनी की रहने वाली कमलेश एवं जगदंबा पर किट्टी ग्रुप के नाम पर सैकड़ों लोगों के करोड़ों रुपये लेकर फरार होने का आरोप है। किट्टी ग्रुप की सदस्य लगातार घर के इर्द गिर्द मंडरा रही हैं।

समाजसेवा के नाम पर आमजन को अपनी तरफ आकर्षित करने में माहिर दोनों बहनें अपनी लाइफ स्टाइल पर खुलकर खर्च करती थी। जानकारों की मानें तो वे महंगे कपड़े जूते पहनना पसंद करती थी। उन्हें घूमने का भी बेहद शौक था। एक सिस्टर जगदंबा की फेसबुक वॉल इसकी गवाह भी दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के अलावा वह विदेश की यात्राएं भी कर चुकी है। देश में कई पर्यटक स्थलों की सैर कर चुकी जगदंबा की तस्वीरें उसके शौक को बयां करने के लिए काफी है। वह खुद ही नहीं बल्कि अपनी मां को भी पर्यटक स्थलों की सैर कराती थी। दूसरी बहन कमलेश भी अपनी आउटफिट पर पूरा फोकस करती है। इधर, स्थानीय पुलिस करोड़ों लेकर फरार हुई दोनों बहनों की धरपकड़ को लेकर रणनीति बना रही है। 

सीडीआर भी खंगालेंगे
दोनों आरोपी बहनों के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकार्ड खंगालने की तैयारी है। उनके मोबाइल की आखिरी लोकेशन कहां थी और उनकी आखिरी दफा बातचीत किस शख्स से हुई थी। इस तरह के कई सवाल आ खड़े हुए हैं। ज्वालापुर पुलिस यह जानकारी जुटाने के लिए सीआईयू की मदद ले रही है। 

राजनीतिक दल कर रहे भ्रमित
किट्टी के नाम पर गाढ़ी कमाई लुटा चुके आमजन को राजनीतिक दलों से जुड़े चेहरे भ्रमित कर रहे हैं। कांग्रेस भाजपा दोनों ही दलों के नेता पीड़ितों के खैरख्वाह बनने की होड़ में जुटे हैं और वह इस पूरे मसले को अपने अपने प्लेटफार्म पर उठाकर श्रेय लेने की कोशिश में जुटे हैं। इसलिए पीड़ित भी फिलहाल दो फाड़ हो रखे हैं, लेकिन कोई भी दल खुलकर सड़क पर पीड़ितों के साथ नहीं उतरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें