महिलाओं के करोड़ों रुपये हड़पने वाली ‘किट्टी क्वीन’ के नाम से कुख्यात सोनिया मिड्डा उर्फ सुरिंदर कौर को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है।
जनवरी 2019 में पटेलनगर क्षेत्र की कई महिलाओं ने सोनिया मिड्डा के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उसने किट्टी के नाम पर कई महिलाओं से पैसे एकत्रित किए और फिर पैसे लेकर फरार हो गई। जब पैसे वापस करने का दबाव बढ़ा तो उसने कुछ महिलाओं को चेक दिए, लेकिन सब बाउंस हो गए। इसी आधार पर पटेलनगर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि बुधवार को सोनिया मिड्डा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। ब्यूरो