फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सड़क पर बहता मिला रसोई और सीवर का पानी, एसडीएम ने किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- जनसुनवाई के दौरान डीएम के पास पहुंची थी शिकायत
I
I
I
Iसड़क पर सीवर और रसोई का पानी बहता मिलने पर जांच टीम ने एक रेस्टोरेंट को सील कर दिया। चेतावनी दी कि जब तक ट्रीटमेंट के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक यह रेस्टोरेंट बंद रहेगा।
विज्ञापन

I
I
I
Iदरअसल, जिलाधिकारी सविन बंसल के सामने सोमवार को जनसुनवाई के दौरान एक शिकायत आई थी। इसमें बताया गया था कि राजपुर रोड पर एक कॉम्प्लेक्स में संचालित हो रहे रेस्टोरेंट व बार के किचन और सीवर का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे क्षेत्रवासियों को परेशानी हो रही है। लोगों ने इसके साक्ष्य भी डीएम के सामने प्रस्तुत किए थे। इसके बाद डीएम ने एसडीएम सदर कुमकुम जोशी के नेतृत्व में एक टीम बनाई। मंगलवार को टीम जांच के लिए राजपुर रोड पर पहुंची। वहां अम्मा रेस्टोरेंट व अजूरे बार के किचन एवं सीवर का पानी सड़क पर बहता मिला। टीम ने रेस्टोरेंट एवं बार को सील कर दिया। इसके साथ ही नगर पालिका अधिनियम एवं आपदा प्रबंधन एक्ट में कार्रवाई की। टीम ने निर्देश दिए कि जब तक पानी व सीवर का काॅम्प्लेक्स के स्वामी ट्रीटमेंट नहीं कराते हैं तब तक इसको बंद रखा जाएगा। टीम में सहायक निदेशक, जिला सूचना अधिकारी बीसी नेगी, जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकर मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त राजवीर सिंह चौहान मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें