फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख से किशोरी की मौत के मुद्दे पर कांग्रेस हमलावर, सीएम को लिखा पत्र

Tue, 18 Apr 2017 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस ने द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र की चौखुटिया तहसील के खजुरानी गांव में कथित तौर पर भूख से हुई बालिका की मौत को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने घटना को देवभूमि पर कलंक बताते हुए घटनास्थल पर एक टीम भेजकर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी इस संबंध पत्र लिखकर पीड़ित परिवार को अविलंब राहत देने की मांग की।
विज्ञापन

 
सोमवार को कांग्रेस भवन में हुई पत्रकार वार्ता में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आरपी रतूड़ी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का न भय, न भूख, न भ्रष्टाचार का नारा झूठा साबित हुआ। पहले खनन माफिया ने एक वन कर्मी को रौंद कर मार डाला और अब द्वाराहाट के एक गांव में 17 साल की एक बालिका ने भूख से दम तोड़ दिया।      

उन्होंने सवाल किया कि डीएम, एसडीएम व ग्राम प्रधान क्या कर रहे थे? उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर एक टीम घटनास्थल को रवाना की गई है, जिसमें जिलाध्यक्ष समेत पार्टी पदाधिकारी शामिल हैं। टीम पीड़ित परिवार को 21 हजार रुपये की मदद देगी। उन्होंने प्रकरण की जांच की मांग की। उनके साथ पार्टी प्रवक्ता गरिमा दसौनी, सूरज नेगी, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, पूर्व महानगर अध्यक्ष  लालचंद शर्मा मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें