फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम पर भाजपा ने करवाया जानलेवा हमला: किशोर

Sat, 29 Nov 2014 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने हल्द्वानी में सीएम हरीश रावत की कार पर हुए पथराव को जानलेवा हमले की कोशिश बताया है।
विज्ञापन


किशोर का कहना है कि सीएम पहले ही गंभीर रूप से चोटिल हैं ऐसे में भाजपा ने योजना बनाकर हमला करवा दिया। कांग्रेस ने भाजपा पर मासूम बच्ची की हत्या जैसे संवेदनशील मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश बताया है। शनिवार को कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के समक्ष भाजपा पर चुनाव लड़ने पर रोक की मांग करेगा।

कैबिनेट मंत्री घायल हुए
किशोर ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि हल्द्वानी में सीएम मासूम बच्ची के परिजनों से मिलने गए थे, लेकिन जब निकले तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। हमले में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और कांग्रेस नेता प्रयाग भट्ट घायल हुए।
विज्ञापन


भाजपा जघन्य अपराध को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है। भाजपा का हर जगह पुतला दहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम पहले से घायल हैं ऐसे में उनके काफिले पर पत्थरों से जानलेवा हमला करने की कोशिश भाजपा ने की है। पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने सीएम के शोकाकुल परिवार के पास देर से पहुंचने पर भड़के जनाक्रोश पर कहा कि विधानसभा सत्र चल रहा था ऐसे में वहां जाना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि मैं बीमार चल रहा था इसके चलते स्वयं नहीं जा पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें