फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Andolan : देहरादून के परेड ग्राउड में किसान रैली आज, यह रूट रहेंगे डायवर्ट

Fri, 25 Dec 2020 03:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO
विज्ञापन

परेड ग्राउड में किसान रैली को देखते हुए यातायात पुलिस ने नया यातायात प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत शुक्रवार को कई रूट डायवर्ट किए गए हैं।

विज्ञापन


Kisan Andolan : उग्र हुए उत्तराखंड के किसान, दिल्ली कूच के लिए काशीपुर में तोड़ा पुलिस का घेरा, भारी फोर्स तैनात

साथ ही परेड ग्राउंड को आने वाली बसों के अलग से रूट निर्धारित किए गए हैं। इंस्पेक्टर यातायात राजीव रावत ने बताया कि इसके लिए बैरियर और पार्किंग प्वाइंट भी निर्धारित किए गए हैं। आम जनमानस से भी पुलिस ने अपील की है कि वह पुलिस का सहयोग करे। ताकि, शहर में स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन


यह हैं रूट

रिस्पना से परेड ग्राउंड आने वाली बसों के लिए रूट
रिस्पना, धर्मपुर चौक, अग्रवाल बेकरी, आराघर टी-जंक्शन, आराघर, क्रास रोड, बुद्धा चौक पर ड्रॉप कर रेंजर्स ग्राउण्ड में पार्किंग हुई।

थानो रोड से परेड ग्राउंड आने वाली बसें
6 नंबर पुलिया, फव्वारा चौक, अग्रवाल बेकरी, आराघर टी-जंक्शन, आराघर, ईसी रोड, सर्वे चौक पर ड्रॉप कर मंगला देवी ग्राउंड में पार्क हुई।

चकराता रोड की ओर से परेड ग्राउंड आने वाली बसें
बल्लुपुर चौक, किशननगर चौक, घंटाघर, दर्शनलाल चौक पर ड्राप कर रेंजर्स ग्राउंड में पार्क हुई।

आशारोड़ी से परेड ग्राउंड आने वाली बसें
आईएसबीटी, लालपुल, सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, तहसील चौक, दर्शनलाल चौक पर ड्राप कर रेंजर्स ग्राउंड में पार्क हुई।

राजपुर रोड से परेड ग्राउंड आने वाली बसें
राजपुर रोड, बेनी बाजार, सर्वे चौक पर ड्राप कर मंगला देवी ग्राउंड में पार्क हुई।

विज्ञापन

किसान रैली में आने वाले व्यक्तियों के वाहनों के लिए पार्किंग

- डूंगा हाऊस 
- रेंजर्स ग्राउंड
- फॉरेस्ट ग्राउंड
- नगर निगम पार्किंग
- एसएसपी कार्यालय पार्किंग
- जीटीएम पार्किंग पुराना बस अड्डा
- मंगला देवी पार्किंग

डायवर्ट व्यवस्था

विक्रमों के लिए 
- 02 नंबर रूट (रायपुर रूट) के विक्रम सर्वे चौक से वापस भेजे गए।
- 03 नंबर रूट (धर्मपुर रूट) के विक्रम तहसील चौक से दून चौक से एमकेपी चौक की ओर से भेजे गए।
- 05/08 नंबर रूट (आईएसबीटी रूट) के विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे गए।
- प्रेमनगर रूट के विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे गए।

सिटी बसों के लिए
- आईएसबीटी से राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बस दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर की ओर गए।
- रायपुर रोड से प्रेमनगर जाने वाली सिटी बस सर्वे चौक से क्रॉस रोड से बुद्धा चौक-दर्शन लाल चौक से घंटाघर होते हुए प्रेमनगर की ओर भेजी गई।

बैरियर व्यवस्था
सर्वे चौक, मनोज क्लीनिक, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, ओरिएंट चौक, पैसिफिक तिराहा, रोजगार तिराहा, कनक चौक, तनेजा ऑप्टिकल कट, लैंसडाउन चौक, कॉन्वेंट तिराहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें