फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी पहुंचीं पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी, आते ही डीजीपी से की ये एक अपील

Sun, 01 Apr 2018 08:14 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
kiran bedi
विज्ञापन

पर्यटन नगरी पहुंची पुडुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी ने रविवार सुबह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों मालरोड का भ्रमण कर खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाया। सुबह के समय मालरोड पर वाहनों की आवाजाही पर उन्होंने एतराज जताया।

विज्ञापन


उन्होंने डीजीपी अनिल रतूड़ी से फोन वार्ता कर मसूरी की आबोहवा बचाने को ठोस यातायात प्लान बनाने का अनुरोध किया। किरण बेदी ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे किताबघर से कुलड़ी तक पैदल मालरोड का भ्रमण किया।

सुबह के समय मालरोड पर वाहनों की आवाजाही देख उन्होंने डीजीपी को फोन कर कहा कि सुबह पर्यटक और स्थानीय लोग मालरोड पर शुद्ध वातावरण को देखने मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचते हैं, लेकिन वाहनों के प्रदूषण के कारण उन्हें निराशा हाथ लगती है। उन्होंने मसूरी में बेहतर पार्किंग व्यवस्था के साथ ठोस यातायात प्लान बनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

मालरोड के भ्रमण के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता में बेदी ने कहा कि मालरोड की दशा सुधारने को स्थानीय लोगों को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोगों को मालरोड की खूबसूरती बनाए रखने और इसे अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए काम करना होगा।

शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में प्रशिक्षु आईएएस को दिए संबोधन के बारे में बताया कि उन्होंने आईएएस प्रशिक्षुओं को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश सेवा करने का संकल्प दिलाया। किरण बेदी ने सुबह करीब सवा 10 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान एसडीएम मसूरी मीनाक्षी पटवाल, कोतवाल भावना कैंथोला आदि मौजूद रही।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें