फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवा फेस्ट की आखिरी शाम को किंग ने बनाया यादगार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरांचल विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय युवा फेस्ट का बुधवार को समापन हो गया। फेस्ट की आखिरी शाम को प्रसिद्ध रैपर व गीतकार अर्पण कुमार चंदेल (किंग) ने धमाकेदार प्रस्तुति से यादगार बनाया।
विज्ञापन


अपनी सादगी, हाजिर जवाबी व गजब की ऊर्जा के लिए मशहूर किंग की प्रस्तुति जितनी धमाकेदार थी उससे अधिक धमाकेदार थी उनकी एन्ट्री। किंग ने जैसे ही मान मेरी जान... गीत शुरू किया तो माहौल शानदार बन गया। उन्होंने गुमशुदा के साथ अपने ब्लाॅकबस्टर एल्बम से भी कुछ गाने गाए। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विवि के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने कहा, वार्षिक फेस्ट छात्रों को जहां एक ओर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देता है, वहीं दूसरी ओर युवाओं की मांग के अनुसार गायन व नृत्य के क्षेत्र के प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित कर छात्रों का मनोरंजन करता है।
युवा फेस्ट के चेयरमैन एवं विवि में उपकुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा ने कहा, युवा फेस्ट 2025 पारंपरिक व आधुनिक संस्कृति का अनूठा मिश्रण रहा। इस अवसर पर विवि संचालन समिति की उपाध्यक्ष अनुराधा जोशी, उपाध्यक्ष अंकिता जोशी, कुलपति प्रो. धर्मबुद्धि, कार्यकारी निदेशक डॉ. अभिषेक जोशी, प्रो. श्रवण कुमार, डॉ. अमित भट्ट, प्रो. रिता रौतेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें