फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने महिला के साथ मिलकर रची साजिश, किशोरी का अपहरण कर बंधक बनाया और किया दुष्कर्म

Mon, 22 Oct 2018 08:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में युवक ने महिला के साथ मिलकर किशोरी का अपहरण करने के बाद बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर महिला के खिलाफ अपहरण और आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म के साथ ही पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी किशोरी का पांच दिन पूर्व एक महिला और युवक ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद किशोरी को किसी स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन तक मामले में समझौते का प्रयास चलता रहा

आरोप है कि इस दौरान युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक और महिला ने किशोरी को घटना के बारे में किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद किशोरी ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। पांच दिन तक मामले में समझौते का प्रयास चलता रहा, लेकिन किशोरी के परिजन नहीं माने।

रविवार को किशोरी के परिजनों ने थाने पहुंचकर महिला और युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि आरोपी युवक आसिफ के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो और महिला शहराना के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है। जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें