फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोते ने दादी को बुरी नियत से दबोचा, वृद्धा ने किया विरोध तो उतार दिया मौत के घाट

Mon, 22 Oct 2018 08:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पोता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रुड़की के गदरजुड्डा निवासी बुजुर्ग महिला की हत्या उसके रिश्ते के पोते ने ही की थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने शराब के नशे में दादी को बुरी नियत से दबोच लिया था।

विज्ञापन


विरोध करने पर उसने वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, पोते की इस हरकत से परिवार वालों के साथ ही गांव के लोग भी हैरान हैं। 

रविवार को सिविल लाइंस कोतवाली में प्रेसवार्ता कर एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम गदरजुड्डा निवासी बुजुर्ग महिला लल्ली देवी (65) लापता हो गई थीं। उनकी मंगलौर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे महिला का शव खेत में मिला था। महिला के चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और परिजनों के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को मृतका के रिश्ते के पोते सतपाल पर शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

सख्ती से पूछताछ में वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने शराब पी थी। उसकी दादी जब जंगल में लकड़ी लेने गई थीं तो वह उसके पीछे चला गया। नशे में उसने दादी को बुरी नियत से दबोच लिया। इस पर दादी ने उसके सिर पर दरांती से हमला कर दिया। इसके बाद उसने वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी।

इसके बाद वह सीधे झोलाछाप डॉक्टर के पास पहुंचा और पट्टी कराई। एसपी देहात ने बताया कि मृतका के परिजनों को भी घटना से संतुष्ट करा दिया गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे में शामिल पुलिस टीम को एसएसपी रिधिमा अग्रवाल ने ढाई हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है। 

शराब का आदी है आरोपी 

एसपी देहात ने बताया कि आरोपी शराब का आदी है। घटना वाले दिन आरोपी ने सुबह से ही शराब पी थी। इसके बाद वह गांव में घूमता रहा। उसने कई लोगों से बातचीत भी की। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी आरोपी घूमता दिखाई दे रहा है।  

पुलिस टीम में ये रहे शामिल 
इंस्पेक्टर मंगलौर गिरीश चंद शर्मा, एसएसआई अजय कुमार, एसआई भगवान मेहर, अनुज कुमार, सतेंध धामा, अशोक कुमार, खेमेंद्र गंगवार, लोकपाल परमार, विकास शुक्ला, नीलम समेत रामबीर, इसरार, रजत, बलदेव, कुलदीप, मनोज, लाल सिंह, एसओजी प्रभारी रविंद्र कुमार, देवेंद्र भारती, अशोक, महिपाल, जाकिर हुसैन, नितिन, देवेंद्र ममगईं, सुरेश चंद रमोला। 
 

सात नामजद और 100 अज्ञात पर बलवे की धारा में केस 

गदरजुड्डा गांव निवासी वृद्धा की हत्या के मामले में सड़क पर जाम लगाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और बलवे के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद और 100 से भी अधिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस वीडियोग्राफी के जरिये अन्य लोगों को भी चिह्नित कर रही है। दावा है कि जल्द इन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गदरजुड्डा गांव निवासी वृद्धा की हत्या के मामले में शनिवार को भीड़ ने शव को मंगलौर-झबरेड़ा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया था। साथ ही पुलिस के साथ धक्कामुक्की की थी। भीड़ ने हत्या के खुलासे की मांग करते हुए मंगलौर पहुंचकर हाईवे पर भी जाम लगाने का प्रयास किया था। किसी तरह पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाया था। करीब पांच घंटे तक भीड़ ने महिला की हत्या के खुलासे की मांग को लेकर मंगलौर-झबरेड़ा मार्ग पर जाम लगाए रखा था। एसएसपी रिधिमा अग्रवाल, एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने समझाने का प्रयास किया था, लेकिन भीड़ नहीं मानी थी।
 
विज्ञापन

तीन लोगों का होगा पॉलीग्राफी टेस्ट 

पांच घंटे बाद शाम करीब चार बजे पुलिस के आश्वासन के बाद भीड़ ने शव पुलिस के हवाले किया था। इस बीच सिविल अस्पताल में पहुंची भीड़ ने रात में पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, सड़क पर जाम लगाने और बलवे के मामले में 100 से अधिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा वीडियोग्राफी से और भी लोग चिह्नित किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 

सीओ मंगलौर मनोज कत्याल ने बताया कि वृद्धा की हत्या से पूर्व छह माह पहले उनके बेटे सुबोध की भी हत्या की गई थी। उस दौरान पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन अभी तक घटना में शामिल आरोपियों का पता नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर गांव निवासी तीन लोगों का दिल्ली में पॉलीग्राफी टेस्ट कराया जाएगा। तीनों लोगों के पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए अनुमति भी मिल गई है। जल्द ही तीनों लोगों को दिल्ली ले जाकर टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें