खेल विभाग की ओर से रविवार को परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सब जूनियर कैडेट एवं जूनियर बालक-बालिका वर्ग में विभिन्न मुकाबले खेले गए।
बालक व बालिकाओं के मुकाबलों में प्रतिभागियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दो वर्गों में परेड ग्राउंड के किक बॉक्सर विजेता रहे। मुख्य अतिथि उत्तराखंड किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विवेक शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर निर्मल शर्मा, संजीव कुमार जांगड़ा, ओम प्रकाश, विनोद जांगड़ा सतेंद्र कुमार, गौरव कुमार आदि उपस्थित रहे।
--------------
ये रहे विजेता
सब जूनियर बालिका 28 किग्रा प्लस
विनिश्का (गुरुकुल मार्शल आर्ट एकेडमी), प्रथम
ऋतिका (गंगा दर्शन स्कूल), द्वितीय
निलाक्षी (नॉर्दन पब्लिक स्कूल), तृतीय
सब जूनियर बालिका 25 किग्रा
दिव्यांशी रावत (विनहिल ग्लोबल स्कूल), प्रथम
साम्भवी थापा (चार्मवुड इंटरनेशनल स्कूल), द्वितीय
अंशिका अग्रवाल (लिटिल एंजल स्कूल), तृतीय
कनिका (गंगा दर्शन स्कूल), तृतीय
कैडेट बालिका 32 किग्रा
अनन्या भट्ट (किक बॉक्सिंग क्लब), प्रथम
बुशरा खातून (नॉर्दन पब्लिक स्कूल), द्वितीय
सुनयना (नॉर्दन पब्लिक स्कूल) तृतीय
कोमल भट्ट (सन शाइन स्कूल) तृतीय
सब जूनियर बालिका 50 किग्रा
गाथा कुकरेजा (परेड ग्राउंड), प्रथम
इशिका (गर्ल्स स्कूल त्यूनी), द्वितीय
रेखा (गंगा दर्शन स्कूल), तृतीय
संजना भट्ट (एपीएस बीरपुर), तृतीय
जूनियर बालिका 50 किग्रा
प्रकृति ध्यानी (परेड ग्राउंड), प्रथम
ज्योति जोशी (किक बॉक्सिंग क्लब), द्वितीय
ममता (गर्ल्स स्कूल त्यूनी), तृतीय
सोनम (परेड ग्राउंड), तृतीय