मकर संक्रांति पर सोमवार को न्यू कैंट रोड हाथी बड़कला में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान राजेश कनौजिया, रविंद्र शर्मा, महेश नैथानी, अरुण घई आदि मौजूद रहे।
Iसहस्त्रधारा रोड पर वितरण कार्यक्रमI
श्रीयोग वेदांत सेवा समिति की ओर से सहस्त्रधारा रोड पर सतश्री आसाराम आश्रम के गेट पर विशाल खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज के सभी वर्गों के लोगों ने आरती व वीडियो के माध्यम से सत्संग का लाभ उठाया। इस दौरान समिति के पूर्व प्रधान राजेंद्र गोयल, प्रधान सुबोध गोयल, हरीश चंद्र जोशी, श्याम वाधवा, मोहिनी पंत, शिवानी अग्रवाल, पुष्पा उनियाल आदि मौजूद रहे।
I
I
I
I
Iदेहदान का लिया संकल्पI
दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल ने बताया कि राज्य आंदोलनकारी पूर्व शिक्षिका मंजुलता रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में मृत्युपरांत नेत्रदान, अंगदान, देहदान का संकल्प लिया। पूर्व शिक्षिका के पति भी राजकीय इंटर कॉलेज में प्राचार्य रहे हैं। रावत दंपती ने कहा कि मृत्यु पश्चात भी यह देह बच्चों की शिक्षा के काम आए इसी भावना ने दान किया।