फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बदहाल पड़ा देवथला-बाढ़वाला वन मोटरमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
I- मार्ग का डेढ़ किमी हिस्सा हो चुका है बेहद खराब, पैदल चलना भी है मुश्किल
विज्ञापन

I

I- 60 परिवार सड़क से जुड़े हैं, 20 वर्ष से नहीं हुई मरम्मतI

कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग के अंतर्गत रूद्रपुर ग्रामसभा की देवथला गांव को बाढ़वाला से जोड़ने वाला देवथला-बाढ़वाला वन मोटरमार्ग बदहाल स्थिति में है। कई वर्ष से विभाग ने इसकी सुध नहीं ली है। लोगों ने मार्ग को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने की मांग की है।

करीब 50 वर्ष पूर्व वन विभाग ने मोटरमार्ग का निर्माण कराया था। 20 वर्ष पूर्व सीसी रोड बनाया गया, लेकिन उसके बाद से कभी मरम्मत नहीं की। छह किमी लंबे इस मोटरमार्ग का करीब डेढ़ किमी हिस्सा बेहद खराब स्थिति में है। यहां से पैदल चलना भी मुश्किल है। मार्ग से देवथला गांव के 50 परिवार और गुर्जर बस्ती के 10 परिवार सीधे जुड़े हैं। क्षेत्र के लोग बाढ़़वाला जाने के लिए भी इस मोटरमार्ग का सहारा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय निवासी दिनेश नेगी, जालम सिंह राठौर, कुंदन सिंह, अंबादत्त, अजब सिंह का कहना है कि कई बार सड़क सुधारीकरण की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बरसात में आवाजाही मुश्किल हो जाती है। दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। रात के समय वाहन चलाने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है।

I
I

I
I

Iमोटरमार्ग के सुधारीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, लेकिन बजट नहीं मिला है। इस कारण सुधारीकरण कार्य नहीं कराया जा सका है।
I

Iसुनील गैरोला, रेंज अधिकारी, चौहाड़पुर रेंजI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें