फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ के शुभांरभ पर सीएम की सौगात, खिलाड़ियों का भोजन भत्ता बढ़ाकर 225 किया 

Fri, 03 Jan 2020 02:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
खेल महाकुंभ के प्रतिभाग करती बालिकाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरकार ने खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का भोजन भत्ता डेढ़ सौ रुपये से बढ़ाकर 225 रुपये रोजाना कर दिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ करते हुए इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए देश-विदेश से भी कोच मंगाना पड़े तो इसकी व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आमवाला स्थित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र के आगे एवं दाहिनी ओर खाली जमीन को युवा कल्याण विभाग के नाम किए जाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 में होने वाले ओलंपिक खेलों में उत्तराखंड से खिलाड़ी प्रतिभाग करें एवं मेडल प्राप्त कर सकें, इसके लिए खेल विभाग को अभी से तैयारी करनी होगी। सरकार की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि प्रदेश के अधिकतम युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिले।

विज्ञापन

यह सौभाग्य की बात है कि उत्तराखंड से खेलों में बालिकाओं की हिस्सेदारी बालकों के बराबर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 खेलों की दृष्टि से उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण वर्ष रहा। उत्तराखंड को क्रिकेट में बीसीसीआई से पूर्ण मान्यता मिली। रणजी ट्राफ ी में आधिकारिक रूप से न केवल शिरकत की बल्कि सराहनीय प्रदर्शन भी किया।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि खेल महाकुंभ के जरिये सभी जिलों के युवाओं को कौशल दिखाने का मौका मिल रहा है। खेल महाकुंभ में 500 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष जितेन्द्र रावत, सचिव खेल ब्रिजेश संत, अपर सचिव खेल प्रताप शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें