फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में हुआ खेल महाकुंभ का आगाज, 30 नवंबर तक होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं 

Mon, 25 Nov 2019 12:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 25 नवंबर से 30 नवंबर तक न्याय पंचायत स्तर पर होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून समेत प्रदेशभर में खेल महाकुंभ का आज से आगाज हो गया है। नानूरखेड़ा स्थित पीआरडी निदेशालय में खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया गया। न्याय पंचायत स्तर से आज प्रतियोगिताएं शुरू हुई, जिसमें विजेता खिलाड़ी ब्लॉक स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। 25 नवंबर से 30 नवंबर तक न्याय पंचायत स्तर पर मुकाबले होंगे। उसके बाद विकासखंड और जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी। इस बार के खेल महाकुंभ में दौड़ खेल को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके लिए बालक और बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में आकर्षक पुरस्कार के रूप में दो कारें दी जाएंगी। खेल महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। न्याय पंचायत स्तर पर शुरू होने जा रही प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अच्छी संख्या में पंजीकरण किए गए हैं। 

जल्द करें पंजीकरण

जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश ममगाईं ने कहा कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी प्रतियोगिता शुरू होने से पहले मौके पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों ने आवेदन नहीं किया है, वे जल्द पंजीकरण करवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें