फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडूड़ी ने लगाए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप

Mon, 16 Jun 2014 01:49 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दैवी आपदा के बाद अवस्थापना व राहत के कार्यों को लेकर पौड़ी सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।
विज्ञापन


जनरल खंडूड़ी ने कहा कि भीषण आपदा के एक साल बाद भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निमाण का कोई काम नहीं किया।

सरकार दे खर्च का विवरण
सांसद बीसी खंडूड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार एवं अन्य संस्थाओं द्वारा दिए गए धन को कहां पर खर्च किया गया यह विवरण तो सरकार को देना चाहिए।

बरसात का मौसम दस्तक दे रहा है और आपदाग्रस्त क्षेत्रों में रह रहे लोगों के प्रति सरकार की गंभीरता नजर नहीं आ रही है।

पूरे देश में पता चली सरकार की नाकामी
सरकार के पास भीषण तबाही में हुए जान माल के नुकसान के सही तथ्य भी नहीं है। पुनर्वास को लेकर सरकार दो कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी। केदारधाम में सफाई तक नहीं है, अभी भी नर कंकाल मिल रहे हैं।
विज्ञापन


खंडूड़ी ने कहा कि बीआरओ ने कई बार धनराशि मांगी लेकिन सरकार का ध्यान नहीं गया। राज्य सरकार की नाकामी का ढिंढोरा पूरे देश में पिटा, श्रद्धालु आने से डर रहे हैं और सरकार अपनी ही पीठ थपथपा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें