फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: नीम बीच पर डूबे केरल के युवक का शव लक्ष्मण झूला के पास बरामद, दोस्तों के साथ आया था घूमने

Sat, 07 Dec 2024 12:54 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

नीम बीच पर नहाने के दौरान नदी की तेज धारा में एक युवक बह गया था। एसडीआरएफ की टीम को आज सुबह युवक का शव मिला।
विज्ञापन
एसडीआरएफ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीम बीच पर डूबे केरल के युवक का शव आज शनिवार को लक्ष्मण झूला के पास से बरामद हुआ। युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था और यहीं पास में एक होटल में रुका था। हादसे के बाद से एसडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू अभियान जारी था। 

विज्ञापन


पूर्व में नीम बीच पर डूबे युवक आकाश पुत्र मोहन सिंह मूल निवासी केरल उम्र 27 का शव थाना लक्ष्मण झूला के अंतर्गत बॉम्बे घाट पर बरामद कर लिया गया है। परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त कर ली गई है। युवक कुछ दिन पूर्व अपने एक ग्रुप के साथ घूमने आया था जो अलोहा होटल में रुके थे। आकाश नहाने के दौरान नदी की तेज धारा में बह गया था। तभी से एसडीआरएफ टीम का लगातार सर्च अभियान जारी रहा। शव को लक्ष्मणझूला पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: बदलेगा मौसम...अगले दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार, तापमान गिरने से बढ़ेगी ठंड
विज्ञापन
विज्ञापन


28 नवंबर को ग्लोबल एश्योर कंपनी गुरुग्राम के करीब 50 स्टाफ के लोग तपोवन घूमने आए थे। वे यहां अलोहा होटल में रुके थे। 29 को सुबह करीब 10 व्यक्ति नीम बीच पर घूमने आए थे इनमें से आकाश पुत्र मोहन निवासी देवली दिल्ली मूल निवासी केरल उम्र 27 वर्ष नहाते समय अचानक गंगा नदी में बह गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें