केंद्रीय विद्यालय सीटों की संख्या
ओएफ डी 120
ओएलएफ 80
आईआईपी 80
आईटीबीपी 120
ओएनजीसी 80
एफ आरआई 80
आईएमए 160
बीरपुर 120
अपर कैंप 120
हाथी बड़कला-2 80
हाथी बड़कला-1 120
यह कागज देने होंगे
कक्षा एक में दाखिले के लिए आयु पांच से सात वर्ष होनी चाहिए। इसके लिए आयु के प्रमाण के रूप में जन्म प्रमाणपत्र, पते का प्रमाण सहित यदि अभिभावक किसी केंद्रीय, राज्य विभाग में कार्यरत है तो उसका भी प्रमाण देना होगा। ट्रांसफर के मामले की जानकारी भी विभाग के लेटर हेड पर देनी होगी।
दूरी का नियम : एक सीट पर ज्यादा दावेदार होने की सूरत में केंद्रीय विद्यालय के निकटतम दावेदार को वरीयता दी जाती है।
उम्र का नियम : इसके तहत एक सीट पर एक से ज्यादा दावेदार होने पर उस अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी, जो कि प्रमाण पत्रों में दी गई जन्मतिथि के मुताबिक ज्यादा उम्र का होगा।
इकलौती कन्या संतान नियम : इसके तहत हर केंद्रीय विद्यालय में दो सीटें उन बच्चों के लिए आरक्षित रखी जाती हैं, जो कि अभिभावकों की इकलौती कन्या संतान हों। इसका लाभ लेने के लिए अभिभावकों को शपथपत्र देना होगा।
यहां होगा ऑनलाइन पंजीकरण : http://kvadmissiononline2019.in/
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने की तिथि : 01 मार्च 2019
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि : 19 मार्च 2019
कक्षा एक की पहली एडमिशन लिस्ट जारी होने की तिथि : 26 मार्च 2019
कक्षा एक की दूसरी एडमिशन लिस्ट जारी होने की तिथि : 09 अप्रैल 2019
कक्षा एक की तीसरी एडमिशन लिस्ट जारी होने की तिथि : 23 अप्रैल 2019
कक्षा दो से ऊपर पंजीकरण शुरू होने की तिथि : 02 अप्रैल 2019
कक्षा दो से ऊपर पंजीकरण की अंतिम तिथि : 09 अप्रैल 2019
कक्षा दो व इससे ऊपर की लिस्ट जारी होने की तिथि : 12 अप्रैल 2019
कक्षा 11 के लिए पंजीकरण शुरू की तिथि : बोर्ड रिजल्ट के 20 दिन के भीतर
सभी कक्षाओं में दाखिलों की अंतिम तिथि : 01 जुलाई 2019
नए सत्र के एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। एक मार्च से कक्षा एक के पंजीकरण शुरू होंगे। जो अभिभावक अपने बच्चे का दाखिला कराना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
- विनोद कुमार, उपायुक्त, केंद्रीय विद्यालय संगठन, देहरादून