फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बोर्ड परीक्षा से पहले करते रहें रिवीजन, तनाव बिल्कुल न लें

विज्ञापन
विज्ञापन
16 मार्च से उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इससे पहले होली पड़ रही है। ऐसे में शिक्षकों की सलाह है कि होली के दौरान भी छात्र अपना रिवीजन जारी रखें और पढ़ाई पर ध्यान देते रहें। इसके अलावा तनाव न लें और होली के दौरान बाहरी खानपान से बचाव करें। इससे तबीयत बिगड़ सकती है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में इस बार 29 हजार 576 छात्र शामिल होंगे। इसमें से 15 हजार 859 हाईस्कूल के छात्र और 13 हजार 717 छात्र 12वीं के हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। 127 केंद्रों पर परीक्षा होगी। इन केंद्रों पर जांच की व्यवस्था भी कर ली है। 11 मार्च को डीएम की अध्यक्षता में परीक्षा व्यवस्थापकों के साथ बैठक होगी। इस बैठक में आगे की रूपरेखा भी तय कर ली जाएगी।

-
- इन बातों पर ध्यान दें छात्र -
पटेलनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह खत्री ने बताया कि होली के समय छात्रों को यही सलाह है कि वह अपने रिवीजन पर जरूर ध्यान देते रहें। होली खेलें लेकिन पढ़ाई से दूरी न बनाएं। इसके अलावा तला भुना खाना और बाहर की मिठाइयां भी कम खाएं। मिलावटी खानपान से तबीयत बिगड़ सकती है। ऐसे में परीक्षा भी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें