जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग, गौरीकुंड से केदारनाथ तक यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को सर्तक रहने के लिए कहा गया है। मंगलवार को भी यात्रियों की माॅनीटरिंग की गई। बुधवार को भी तेज बारिश की आशंका जताई गई है, जिसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षित यात्रा के लिए पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं।