इसी बीच मामले में ईडी भी धन शोधन की जांच कर रही थी। इसे लेकर ईडी की देहरादून शाखा में एक मुकदमा दर्ज किया गया। करीब दो साल की जांच के बाद ईडी की ओर से किशनचंद, उनकी पत्नी बृज रानी उर्फ बृज रानी सिंह उर्फ राज रानी, युगेंद्र कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, कमलेंद्र सिंह, मैसर्स कुमार स्टोन क्रशर और बृज फाउंडेशन के खिलाफ विशेष पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। बृज फाउंडेशन किशनचंद दंपती का ही बताया जा रहा है। इस मामले में बड़े पैमाने पर धन शोधन की पुष्टि हुई है। मामले में अगली सुनवाई के लिए 23 मई की तिथि नियत की गई है।