गुप्तकाशी पहुंची बाबा केदार की डोली
भगवान केदारनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली गुप्तकाशी पहुंची। केदारघाटी स्थित विभिन्न यात्रा पड़ावों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प अक्षत व भोले के जयकारों के साथ डोली का भव्य स्वागत किया गया। केदारनाथ से लौटी बाबा केदारनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली ने रामपुर में रात्रि विश्राम करने के बाद शुक्रवार सुबह मराठा रेजीमेंट की बैंड धुनों के साथ डोली ने अपने दूसरे पड़ाव गुप्तकाशी की ओर प्रस्थान किया।
शाम होते होते डोली ने गुप्तकाशी में प्रवेश कर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची। विश्वनाथ मंदिर की परिक्रमा के बाद मंदिर के पुजारी शशिधर लिंग ने डोली की आरती उतारी। वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों ने खुमेरा व नारायणकोटी के मध्य स्थ्ति बगडवालधार में डोली का स्वागत किया।इस मौके पर डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, मुख्य पुजारी गंगाधर लिंग, राजकुमार तिवारी, रमेश चंद्र जमलोकी, भरत कुर्माचंली समेत कई मौजूद थे।