फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भारी बारिश ने केदारनाथ यात्रा पर लगाया ब्रेक, आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Sun, 25 Jun 2023 02:10 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/संवाद

सार

Kedarnath Yatra Stopped Today News: प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। जगह-जगह भारी बारिश आफत लेकर आई है। कई मार्ग बंद होने से आवाजाही मुश्किल हो गई है, तो कहीं नदियों का जलस्तर बढ़ने से नुकसान की तस्वीरें सामने आई है। स्थिति का जायजा लेने सीएम धामी आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ तक तेज बारिश हो रही है। सुबह 10.30  बजे से सोनप्रयाग और गौरीकुंड से यात्रियों को आगे नहीं भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

 

इससे पूर्व सुबह 8 बजे तक कुल 5828 यात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना हुए थे।  भारी बारिश के कारण प्रदेशभर से सड़कों के बंद होने सहित नुकसान की तस्वीरें सामने आ रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पहुंचे।



भारी बारिश आफत लेकर आई
सीएम ने अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए। देहरादून में बारिश से नौ सड़कें ब्लॉक हो गई हैं। एक स्टेट हाईवे और नौ ग्रामीण सड़कों पर मलबा आया हुआ है। प्रशासन की मशीनरी सड़के खोलने में जुटी हैं। प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। जगह-जगह भारी बारिश आफत लेकर आई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: मानसून की दस्तक...नदियां उफान पर, जलमग्न हुए वाहन, एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई फ्लाइट
विज्ञापन


कई मार्ग बंद होने से आवाजाही मुश्किल हो गई है, तो कहीं नदियों का जलस्तर बढ़ने से नुकसान की तस्वीरें सामने आई है। सुबह से जारी भारी बारिश के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित भी हुआ। जिस कारण एयरपोर्ट पर इंडिगो की पहली फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें