फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: पैदल मार्ग पर गिरा बोल्डर, घोड़ा-डंडी और कंडी सेवा रोकी गई, मार्ग खोलने में जुटे श्रमिक

Sat, 18 Jul 2026 07:04 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर अचानक आई बाधा के बाद प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए हैं। यात्रियों की आवाजाही को सुरक्षित बनाए रखने के लिए मौके पर राहत दल तैनात किए गए हैं और मार्ग को जल्द सुचारु करने का काम जारी है।
विज्ञापन
केदारनाथ पैदल मार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए शुक्रवार को सुरक्षा को देखते हुए घोड़ा-डंडी और कंडी सेवा अस्थायी रूप से रोक दी गई। केदारनाथ पैदल मार्ग पर पोल संख्या 98 और 99 के बीच पहाड़ी से बोल्डर और पत्थर गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया था।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पैदल यात्रियों का आवागमन सुचारु रूप से जारी है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए घटनास्थल पर डीडीआरएफ, पुलिस चौकी जंगलचट्टी और एमटीएफ भीमबली की टीमें तैनात की गई हैं।

उन्होंने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोक निर्माण विभाग, गुप्तकाशी निर्माण खंड के कनिष्ठ अभियंता के अनुसार मार्ग को जल्द खोलने के लिए 14 श्रमिकों को लगाया गया है। मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand Weather News: प्रदेश में 21 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह

अधिकारियों ने बताया कि मौसम और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही घोड़ा-डंडी सेवा दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा मार्ग पर सतर्क रहें और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें