फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हर हाल में 5 मई से शुरू होगी केदारनाथ यात्रा'

Thu, 06 Feb 2014 07:09 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बजट सत्र के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केदारनाथ यात्रा शुरू करने की तिथि घोषित कर दी है।
विज्ञापन


विधान सभा में अपने भाषण के दौरान हरीश रावत ने कहा कि केदारनाथ की यात्रा 5 मई से हर हाल में शुरू कर दी जाएगी। इस दिन से यात्रा की शुरुआत को रावत ने उत्तराखंड के सम्मान से जोड़ा है।

खींचा केदारनाथ घाटी पुनर्निर्माण का खाका
शून्य काल के दौरान सीएम हरीश रावत ने केदारनाथ घाटी कई जोन और सब जोन में विभाजित कर पुनर्निर्माण कार्य तेजी से करने का खाका प्रस्तुत किया। सीएम हरीश रावत ने बताया कि पहला जोन रुद्रप्रयाग से कुंड का है जिसपर वाहन चलाने योग्य सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन


कुंड से गौरीकुंड को गंभीरता से लेना होगा जबकि सबसे मुश्किल मार्ग गौरीकुंड से रामबाड़ा का रहेगा। यहां बेहतर पैदल ट्रैक तैयार किया जाना है, जिसके लिए आधुनिक तकनीक इस्तेमाल की जाएगी।

सबसे बड़ी चुनौती सरकार रामबाड़ा से धाम तक के जोन को विकसित करने की रहेगी। इसके लिए सरकार विदेशी कंपनियों से मदद लेगी। केदारनाथ में टाउनशिप विकसित करने के साथ मंदिर के आगे की पहाड़ियों को मजबूत बनाया जाएगा।
विज्ञापन


पांच मई को खुलेंगे बदरीनाथ के कपाट
गौरतलब है कि भगवान श्री बदरीनाथ के कपाट पांच मई को ब्रह्म मुहूर्त में प्रात: चार बजकर पांच मिनट पर खोले जाएंगे।

वसंत पंचमी पर नरेंद्रनगर राजदबार में महाराजा मनुजेंद्र शाह और महारानी, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह की उपस्थिति में आचार्य पंडित कृष्ण प्रसाद उनियाल ने महाराजा और भगवान बदरीनाथ की जन्म कुंडली देखकर कपाट खुलने की घोषणा हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें