फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Yatra : धाम में टोकन से प्रति घंटे 1400 श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन, लाइन में 15 मिनट पहले लगना होगा

Thu, 01 May 2025 05:45 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

मौसम और अन्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है। कपाटोद्घाटन से ही टोकन वितरण के लिए संगम पर दस काउंटर स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार, केदारनाथ में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रशासन, पुलिस और पर्यटन विभाग ने भीड़ प्रबंधन के लिए टोकन व्यवस्था बनाई है, जिसके तहत प्रति घंटे 1400 श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन कराए जाएंगे।

विज्ञापन


मौसम और अन्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है। कपाटोद्घाटन से ही टोकन वितरण के लिए संगम पर दस काउंटर स्थापित किए जाएंगे।

Kedarnath Yatra: अंतिम पड़ाव पर पहुंची बाबा केदार की डोली, 108 कुंतल फूलों से सजाया जा रहा मंदिर
विज्ञापन


बाबा केदार के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार न लगे और भक्तों को घंटों इंतजार नहीं करना पड़े, इसके लिए इस बार पहले दिन से ही टोकन व्यवस्था लागू की जाएगी। प्रशासन और पुलिस ने पर्यटन विभाग को टोकन व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन

संगम पर दस काउंटर लगाए जा रहे हैं, जहां यात्रियों को प्रतिघंटे के हिसाब से टोकन वितरित किए जाएंगे। अलग-अलग श्रेणी के टोकन नंबर स्क्रीन पर जारी होंगे। टोकन लेने के बाद उन्हें स्लॉट के हिसाब से 15 मिनट पहले लाइन में शामिल किया जाएगा। इस व्यवस्था से यात्रियों को घंटों लंबी लाइन में रहने से निजात मिलेगी।

जिला पर्यटन एवं साहसिक खेल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि केदारनाथ में भीड़ प्रबंधन के लिए प्रति घंटा 1400 टोकन वितरण कर यात्रियों को दर्शन कराए जाएंगे। वहीं भीड़ प्रबंधन के लिए संगम से ही पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें