108 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा केदारनाथ मंदिर
दो मई को कपाटोद्घाटन के लिए केदारनाथ मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है। बुधवार से मंदिर को सजाने का काम शुरू हो गया है। इसके अलावा आदिगुरु शंकराचार्य समाधिस्थल, ईशानेश्वर महादेव मंदिर, दिव्य शिला और अन्य स्थलों को भी फूल-मलाओं से सजाया जा रहा है।
बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि बृहस्पतिवार अपराह्न तक मंदिर को सजाने का काम पूरा हो जाएगा। पूरे यात्राकाल में तीज-त्योहार व अन्य पर्वों पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाएगा। इस दौरान स्थानीय फूल उत्पादकों से भी संपर्क किया जाएगा।