फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Yatra 2023: धाम में अब तक 90 घोड़ा-खच्चरों की मौत, केदारनाथ यात्रा की रफ्तार भी होने लगी धीमी

Sat, 24 Jun 2023 04:09 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

दारनाथ यात्रा में पहले 5000 घोड़ा-खच्चरों के संचालन की अनुमति दी गई। प्रशासन द्वारा रोस्टर के हिसाब से पुन: घोड़ा-खच्चरों की संख्या बढ़ाई गई। यात्रियों के लिए घोड़ा-खच्चरों की संख्या बढ़कर 6000 की गई।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ यात्रा की रफ्तार अब धीमी होने लगी है। यात्रा से अभी तक 2500 घोड़ा-खच्चर भी लौट गए हैं जबकि अब तक 90 घोड़ा-खच्चरों की मौत हो चुकी है। कपाट खुलने के बाद से अभी तक घोड़ा-खच्चर से 3 लाख 16 हजार 450 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे हैं।

विज्ञापन


25 अप्रैल से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में पहले 5000 घोड़ा-खच्चरों के संचालन की अनुमति दी गई। प्रशासन द्वारा रोस्टर के हिसाब से पुन: घोड़ा-खच्चरों की संख्या बढ़ाई गई। यात्रियों के लिए घोड़ा-खच्चरों की संख्या बढ़कर 6000 की गई।

ये भी पढ़ें...Kedarnath: मानसून सीजन में भी हेलिकॉप्टर से धाम जा सकेंगे श्रद्धालु, आठ जुलाई से ये कंपनियां देंगी अपनी सेवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार घोड़ा-खच्चरों के सफल संचालन, पशुओं की नियमित देखभाल, पशुओं को गर्म पानी को लेकर गौरीकुंड से केदारनाथ तक पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही बीमार जानवरों के इलाज के लिए विभाग की ओर से चार अस्थायी अस्पताल भी संचालित किए गए हैं। फिर भी अभी तक 90 घोड़ा-खच्चरों की मौत हो चुकी है। इधर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि घोड़ा-खच्चरों की मॉनिटरिंग की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें