फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा तैयारियां 2022: केदारनाथ में इस बार दस हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की होगी व्यवस्था, जानिए कहां -कहां पर मिलेंगी सुविधाएं

Tue, 01 Mar 2022 10:27 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

केदारनाथ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। कोरोना काल के बाद अब जब स्थिति सामान्य हो रही है तो ऐसे में इस बार यात्रियों के अधिक संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। जिसके चलते सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की जा रही है। 
विज्ञापन
kedarnath dham - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी 6 मई से शुरू हो रही बाबा केदार की यात्रा में दस हजार से अधिक श्रद्धालु धाम में रात्रि प्रवास कर सकेंगे। साथ ही आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या के हिसाब से पड़ावों व धाम में व्यवस्थाओं का इंतजाम किए जाएगा। यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। अगले दो-तीन दिनों में पैदल मार्ग व केदारनाथ में बर्फ सफाई का कार्य शुरू हो जाएगा। यहां 12 से 16 फीट तक बर्फ मौजूद है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि यात्रा के पहले सप्ताह में दस हजार श्रद्धालुओं के केदारनाथ में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद, जैसे-जैसे यात्रा रफ्तार पकड़ेगी, एमआई-26 हेलीपैड सहित अन्य स्थानों पर टेंट कॉलोनी विकसित की जाएगी। साथ ही लिनचोली, भीमबली और जंगलचट्टी में भी एक से डेढ़ हजार तक यात्रियों के रात्रि प्रवास और भोजन के लिए इंतजाम किए जाएंगे।

आठ स्थानों पर हिमखंड जोन
उन्होंने बताया कि शीतकाल में केदारनाथ में भारी बर्फबारी हुई है। यहां 12 से 16 फीट तक बर्फ जमा होने की सूचना है। अगले दो-तीन दिनों में डीडीआरएफ की टीमें गठित कर बर्फ सफाई का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बर्फ साफ करने में सबसे अधिक परेशानी गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर है, जहां आठ स्थानों पर हिमखंड जोन पसरे हुए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...महाशिवरात्रि 2022: भोले की भक्ति में डूबी देवभूमि, शिवालय और मंदिरों में दिखा भव्य श्रृंगार, तस्वीरों में देखिए आस्था का सैलाब
विज्ञापन


इसके अलावा पैदल मार्ग से लेकर केदारनाथ तक बिजली, पानी, संचार, सफाई और शौचालय व्यवस्था के लिए भी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। जल्द ही विभागों के साथ यात्रा तैयारियों को लेकर दूसरी बैठक कर अंतिम कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें