जी, हां केदारनाथ के वन्य जीव इन दिनों टेंशन में हैं। उन्हें यह टेंशन हेलीकॉप्टरों की उड़ान से मिली है। अब विज्ञानी इन जीवों के तनाव का ग्राफ तैयार करेंगे।
बिना एनओसी उड़ान भर रहे हेलीकॉप्टरों के शोर से केदारनाथ वन्य जीव विहार के किस पशु और पक्षी को कितनी टेंशन हो रहा है, इसकी जांच शुरू हो गई है। जैसे ही हेलीकॉप्टर गुजरता है और इसका शोर सुनकर पशु-पक्षी भागते हैं उस वक्त वो जो बीट करते हैं, विज्ञानी उसका सैंपल करके टेंशन का ग्राफ निकाल रहे हैं।
इसके साथ ही पहले से पड़ी बीट के सैंपलों से भी रसायन निकाल कर पशु-पक्षियों के डिस्टर्बेंस का अंदाजा लगाया जा रहा है। भारतीय वन्य जीव संस्थान की टीम इस समय केदारनाथ वन्य जीव विहार पहुंच गई है और काम शुरू कर दिया है। संस्थान की टीम के सर्वेक्षण का पहला चरण नवंबर तक चलेगा।