फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardhma Yatra 2023: तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुले केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए 4620 यात्री

Wed, 26 Apr 2023 03:04 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

25 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। वहीं आज तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट भक्तों के लिए खुले। बता दें, चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 17 लाख 92 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ में मौसम साफ है, जिसे देखते हुए आज बुधवार को सुबह आठ बजे तक सोनप्रयाग से 4620 यात्री धाम के लिए हुए रवाना हुए। तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट भी आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। चोपता से रवाना बाबा केदार की डोली भी धाम पहुंच गई है। 

विज्ञापन


बता दें, केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को मंगलवार सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर केदारनाथ मंदिर को 35 क्विंटल फूलों से सजाया गया। 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु कपाटोद्घाटन की पावन बेला के साक्षी बने। इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। केदारनाथ मंदिर में एक भक्त द्वारा एक सोने का 'छत्र' और एक घड़ा मंदिर में स्थापित किया गया है।

पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

कपाट खुलने के बाद धाम में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। रावल भीमाशंकर लिंग व पुजारी शिवलिंग एवं धर्माचार्यों द्वारा पूजा-अर्चना की गई। वहीं, गायक रूप कुमार राठौर और सुनाली राठौर की भजन प्रस्तुति दी।

ये भी पढ़ें,..Chardham yatra: चारधाम के लिए हुए 17 लाख से अधिक पंजीकरण, GMVN में 10 करोड़ से ज्यादा की बुकिंग

बता दें कि सुबह पांच बजे से ही कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ-साथ बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर रावल निवास से मंदिर परिसर में पहुंची।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें